|
न्यू यॉर्क की सब वे ट्रेन बनी 'जेहाद ट्रेन" |
|
समाज
|
|
गुरुवार , , 24 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
न्यू यॉर्क की सब वे मेट्रो सिस्टम मे सफर करने वाले यात्री खासे नाराज हैं और उन्होने इन ट्रेनों को जेहाद ट्रेन का नाम दे दिया है. इसके पीछे वजह है इस ट्रेन मे लगे विशेष विज्ञापन.
इस्लाम धर्म का प्रचार करने वाली एक वेबसाइट whyislam.org के विज्ञापन इन सब वे ट्रेनों मे लगाए गए हैं. काले पोस्टर पर सफेद अक्षरों मे छपे इन विज्ञापनों मे हिजाब पहनने का औचित्य और मोहम्मद पैगम्बर के बारे में बताया गया है.
एक यात्री ने कहा कि उन्हे इन विज्ञापनों से कोई शिकायत नहीं है लेकिन इन विज्ञापनों को छपवाने वालों से है.
अब इन यात्रियों ने एक संगठन बनाकर न्यू यॉर्क के मेयर को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें उनसे यह निवेदन किया गया है कि वे इन विज्ञापनों को हटवाने का प्रबंध करें. हालाँकि अभी तक इस विषय मे कोई कार्रवाही नहीं की गई है.
|
|