|
सहारा रेगिस्तान के सौर पेनल जब पूरे यूरोप को जगमगाएँगे |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
शुक्रवार , , 25 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
यूरोपियन संगठन की एक महत्वाकांक्षी परियोजना यदि सफल हो जाती है तो पूरे यूरोप की बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी और दूनिया में से प्रदूषण का स्तर भी घटेगा.
वैज्ञानिकों के एक दल ने एक परियोजना बनाई है जिसके तहत अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के एक भूभाग पर बडे सौर पेनल लगाए जाएँगे, जिससे सन 2050 तक करीब 100 गीगावॉट बिजली प्राप्त की जा सकेगी. यह बिजली पूरे यूरोप की मांग को पूरा कर सकेगी.
इस दल का अनुमान है कि इस परियोजना पर शुरूआत में 35 बिलीयन पाउंड का खर्च आएगा. सहारा के रेगिस्तान में ही सौलर पेनल बिछाने के पीछे की वजह यह है कि वहाँ की भौगोलिक संरचना की वजह से वहाँ से प्राप्त होने वाली बिजली उत्तरी यूरोप के किसी भी भाग मे लगे उसी तरह के सौर पेनल से तीन गुना अधिक प्राप्त हो सकेगी.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन और फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सर्कोज़ी ने इस परियोजना का समर्थन किया है.
|
|