|
दाँतों को डाक्टर को भूल जाइए, अब अपने आप दाँतों की सडन समाप्त होगी |
|
स्वास्थ्य
|
|
शुक्रवार , , 25 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
यदि आपके दाँत खराब हैं और आपको डेंटिस्ट की ड्रिल से डर लग रहा है तो यह समाचार आपको थोडी राहत जरूर देगा. कुछ दिन पहले दो ऐसी खोजें हुई है जो भविष्य में लोगों को डेंटिस्ट और उसकी ड्रिल से छुटकारा दिला सकती है.
खुद ठीक होने वाले दाँत:
प्रोफेसर जेनिफर कर्केहेम के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के एक दल ने एक ऐसे प्रोटीन की खोज की है जो दाँतो की सडन को स्वत: ठीक कर देता है. यह कुछ कुछ वैसे ही काम करता है जैसे शरीर अपने टूटे हुए दाँतो को फिर से तैयार करता है. वैज्ञानिकों का दावा है कि जब दाँतो की सडन अपने शुरूआती दौर में हो तब इस प्रोटीन से युक्त एक विशेष लेप को लगाने से दाँतो की सडन और दातों मे हुए छेद स्वत: ठीक हो जाते हैं.
इस प्रकार से डेंटिस्ट के पास जाकर ड्रिल करवाने की जरूरत नहीं रहती है. यदि यह लेप पेट के अंदर चला भी जाए तो भी कोई खतरा नहीं होता है क्योंकि यह प्रोटीन हानिकारक नहीं है.
रोशनी से साफ होने दाँत:
एक अन्य खोज में, लीड्स डेंटल इंस्टिट्यूट ने एक ऐसा माउथवॉश बनाया है जिससे मुँह को साफ करने के बाद जैसे ही आप तेज रोशनी के सामने आएँगे, आपके दाँतो में मौजूद कीटाणु समाप्त हो जाएँगे.
यह माउथवॉश उस मॉलिक्यूल से बनाया गया है जो दाँतो के बेक्टीरिया द्वारा संचित किया जाता है. जब यह मॉलिक्यूल दाँतो की सतह पर जमा हो जाता है तो तेज रोशनी प्राप्त होते ही किटाणुओं का खात्मा कर देता है. इसे फोटो डायनेमिक थेरेपी नाम दिया गया है.
इस माउथवॉश को निगला भी जा सकता है. यानि यदि यह पेट मे चला जाए तो भी कोई खतरा नहीं है.
इन दोनों खोजों से दाँतो के रोगों के रोकथाम मे उल्लेखनीय प्रगति होने की सम्भावना है.
|
|