|
उपयोगी जालस्थल
|
|
शुक्रवार , , 25 जुलाई |
फ्लैश मेमरी ड्राइव या पेन ड्राइव में अपने डेटा लेकर घूमते हैं और जब किसी अन्य के कंप्यूटर से इन डेटा पर काम करना पड़ता है तब जरूरी नहीं की आवश्यक अनुप्रयोग (अप्लिकेशन) उस कंप्यूटर पर मिले ही, या वही संस्करण हो जो आपको चाहिए. ऐसे में यह जरूरी है की आप डेटा ही नहीं जरूरी अप्लिकेशन भी अपने पेन-ड्राइव में साथ रखें.
ऐसे सॉफ्टवेर्स को "स्टीक-अप्लिकेशन" या पोर्टेबल-अप्लिकेशन भी कहा जाता है. ये सीधे पेन-ड्राइव से चलने के लिए तैयार होते है. इनका उपयोग कर रहे होते हैं तब उपयोग में ले रहे कंप्यूटर पर किसी प्रकार के डेटा संचित नहीं होते न ही रजिस्ट्री में कोई एंट्री होती है. यानी किसी अन्य के कंप्यूटर पर अपने निजी डेटा छूटने का खतरा भी नहीं.
अमूमन वेब-ब्राउजर से लेकर खेल तक सभी प्रकार की अप्लिकेशन पेन ड्राइव के लिए उपलब्ध है.
पोर्टेबल मगर मूफ्त के सॉफ्टवेरों की डिरेक्ट्री है www.app-stick.com/index.php
पेन ड्राइव में अप्लिकेशन की स्थापना की विधि सम्बन्धित अप्लिकेशन की साइट पर देखनी होगी.
पेन ड्राइव से अप्लिकेशन चालू करने के लिए पेन ड्राइव को "एक्सप्लोर" करें तथा "Start_Here.cmd" पर क्लिक करें, नए विण्डो में स्थापित सभी अप्लिकेशन्स दिखने लगेगी.
|
|