|
टीवी समीक्षा: खतरों के खिलाडी |
|
समीक्षा
|
|
शनिवार , , 26 जुलाई |
|
|
|
|
अक्षय कुमार एक मामले में बहुत भाग्यशाली माने जा सकते हैं क्योंकि वे दक्षिण अफ्रीका की खूबसूरत लोकेशनों पर एक दो नहीं बल्कि 13 हसीनाओं के साथ शूटिंग कर रहे होते हैं. इन हसीनाओं के बीच वे अकेले खिलाडी हैं. लेकिन मानना पडेगा कि ये हसीनाएँ भी उनसे कम नहीं हैं.
नए हिन्दी चैनल कलर्स पर प्रसारित हो रहा शो फीयर फैक्टर खतरों के खिलाडी एक अच्छा शो है, जो काफी मनोरंजक भी हैं.
शो क्यों
देखें:
अक्षय कुमार बेहतरीन होस्ट हैं. टीवी पर इस समय वे दो अन्य सुपर स्टारों शाहरूख खान और सलमान खान के साथ प्रतियोगिता कर रहे हैं, लेकिन वे उनसे 19 साबित नहीं होते हैं. शो की प्रतियोगियों मे याना गुप्ता, नेत्रा रघुरामन, उर्वशी शर्मा जैसी अभिनेत्रियाँ शामिल हैं जो शो के ग्लेमर को और बढा देती है. यह शो मशहूर रियलिटी शो फीयर फैक्टर का भारतीय संस्करण है. शो का फोर्मेट शानदार है और काफी मनोरंजक भी.
शो क्यों ना
देखें:
यदि आपको डर लगता हो. और तो कोई वजह नहीं है कि ना देखें.
अंत मे:
यह शो कलर्स चैनल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह शो इस चैनल को शुरूआती बढिया रेटिंग दिला सकता है. हालाँकि इसने कितनी रेटिंग प्राप्त की यह तो अगले सप्ताह ही पता चलेगा.
फीयर फैक्टर पहले भी भारत मे प्रसारित हो चुका है. पहले यह शो सोनी टीवी पर आया था और उसके होस्ट थे मुकुल देव. लेकिन उस समय यह शो कोई चर्चा नही जगा पाया था. लेकिन फिर मुकुल देव अक्षय कुमार नही हैं और वह शो इतना ग्लेमरस भी नहीं था.
|
| |
 Recommend this article... |