|
चीन ने कहा पत्रकारों को इंटरनेट की पूरी आजादी नहीं मिलेगा |
|
खेल जगत
|
|
गुरुवार , , 31 जुलाई |
अगले महीने आयोजित होने वाले ऑलम्पिक खेलों के लिए चीन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. लेकिन अभी भी यह देश कुछ मुद्दों पर परेशानी का सामना कर रहा है. पहले दूनिया भर के मीडिया ने चीन की राजधानी बिजींग मे प्रदूषण के स्तर पर चिंता जताई थी अब पत्रकारों ने इस बात पर रोष जारी किया है कि चीन मे उन्हे इंटरनेट पर पूरी आजादी नहीं मिलेगी.
गौरतलब है कि चीन में इंटरनेट पर कडाई रखी जाती है और कई सारी वेबसाइटें प्रतिबंधित हैं. इनमे से कई सूचनाओं के आदान प्रदान और स्रोत जानने के लिए उपयोगी हैं. पहले चीन ओथोरिटी ने कहा था कि ऑलम्पिक के दौरान पत्रकारों को पूरी आजादी दी जाएगी. लेकिन अब ऑलम्पिक कमेटी के प्रवक्ता ने कहा है कि पत्रकारों को लगभग सभी जरूरी साइटें खोलने दी जाएगी. प्रवक्ता के इसी बयान पर पत्रकारों ने नाराजगी जताई है.
चीनी सरकार ऑलम्पिक का आयोजन तो करना चाहती है लेकिन अपने सामंतशाही रवैये से बाहर नही आना चाहती.
|
|