|
अमिताभ बच्चन बने अभिषेक के दादा |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
शनिवार , , 02 अगस्त |
फिल्मों मे बाप बेटों द्वारा बाप बेटों का ही किरदार निभाना नई बात नहीं है. पृथ्वीराज कपूर कई फिल्मो मे राज कपूर के पिता बने थे और धर्मेन्द्र भी अपने नामक फिल्म मे सन्नी और बॉबी देओल के पिता बने थे.
लेकिन अमिताभ बच्चन जल्द ही रिलीज होने वाली एक फिल्म मे अभिषेक बच्चन के दादाजी के पात्र मे नजर आएँगे.
राकेश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 मे अमिताभ का एक छोटा सा रोल है, जिसमे उन्हे मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन के दादाजी का पात्र निभाना है. फिल्म मे उनके साथ वहिदा रहमान होगी.
दिल्ली 6 के बाद राकेश मेहरा एक और फिल्म बनाएँगे जिसमे अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका होगी.
|
 Recommend this article... |