|
मंगल पर पानी होने की खबर की पुष्टि |
|
विज्ञान
|
|
शनिवार , , 02 अगस्त |
नासा के वैज्ञानिकों ने इस खबर की पुष्टि की है कि मंगल ग्रह की सतह पर पानी की मौजूदगी है. नासा ने एक रपट मे कहा कि, उनके यान फीनिक्स ने मंगल ग्रह की सतह पर किए परीक्षणों से यह सिद्ध किया है कि मंगल पर पानी है.
पानी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए फ़ीनिक्स यान की रोबोटिक आर्म ने भूभाग के एक सैम्पल को एक यंत्र मे डाला, जहाँ उस सैम्पल को गर्म करने पर वाष्प पैदा हुई. इससे यह सिद्ध हुआ कि उस नमूने में पानी के कण मौजूद थे.
नासा ने वैज्ञानिक इस खोज से बेहद खुश हैं. एक वैज्ञानिक विलीयम बोयंटन ने कहा कि, हमें मंगल की सतह पर पानी होने की सम्भावना के बारे में पहले से ही जानकारी थी. लेकिन पहली पार वहाँ के पानी को छुआ और टेस्ट किया गया है.
नासा के अनुसार फ़ीनिक्स यान का न्यूनतम कार्य सम्पूर्ण हो चुका है और यह मिशन बेहद सफल रहा है.
|
|