|
संजय दत्त बनेंगे हाजी मस्तान |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
सोमवार , , 04 अगस्त |
बालाजी टेलिफिल्म्स, सुनिल शेट्टी की कम्पनी पोपकॉर्न इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रही है जो मुम्बई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित होगी. हालाँकि इस विषय पर अनेक फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन यह फिल्म इस मामले मे अलग होगी कि इसका विषय 70 के दशक का होगा.
तब मुम्बई पर तीन माफियाओं हाजी मस्तान, करीम लाला और वरदराजन मुदलियार का राज चलता था. यह फिल्म इन तीनों की जिंदगी पर आधारित होगी. खबर है कि हाजी मस्तान के महत्वपूर्ण रोल के लिए संजय दत्त को साइन किया है. संजय दत्त को माफियाओं के रोल निभाने मे वैसे ही काफी दक्षता हासिल है.
|
 Recommend this article... |