|
राहुल धोलकिया बनाएँगे लम्हा |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
सोमवार , , 04 अगस्त |
कश्मीर के आतंकवाद पर कई फिल्मे बन चुकी हैं, लेकिन आरोप लगता रहा है कि ये सभी फिल्मे मात्र एक तरफ की कहानी को व्यक्त करती थी, जबकि कश्मीर की मूल समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है.
परजानिया फिल्म बनाने वाले राहुल धोलकिया अब कश्मीर समस्या पर एक फिल्म लम्हा बनाने जा रहे है. उनका दावा है कि उनकी फिल्म निष्पक्ष होगी और भारतीय सेना तथा आतंकवादी दोनों के मंतव्यों को दर्शाएगी.
इसके लिए उन्होनें सुदूर कश्मीर का दौरा किया है और भारतीय सेना के कई अफसरों के साक्षात्कार लिए हैं. इसके अलावा उन्होने कई कट्टरपंथी नेताओं जैसे सईद अहमद शाह गिलानी और कश्मीरी पंडितो से भी मुलाकात की है.
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी और मुख्य भूमिकाओं मे संजय दत्त और कुणाल खेमु होंगे. परजानिया फिल्म से विवादों मे घीरे राहुल किस तरह की फिल्म बनाते हैं यह तो समय ही बताएगा.
|
 Recommend this article... |