Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

क्या दिन में आठ ग्लास पानी पीना आवश्यक है?
स्वास्थ्य
सोमवार , , 04 अगस्त
तरकश ब्यूरो



Image
कोई जरूरी नहीं कि हमें दिन में 8 ग्लास पानी पीना ही चाहिए
एक पुरानी मान्यता के अनुसार हमें दिन में आठ ग्लास पानी पीना चाहिए. इस बात पर  अमूमन हर कोई यकीन करता है, लेकिन बहुत कम इसके पीछे कितनी सच्चाई है यह जानने की कोशिश करते हैं.

यकीकत यह कि यह कोई जरूरी नहीं कि हमें दिन में 8 ग्लास पानी पीना ही चाहिए. शरीर के लिए पानी बहुत आवश्यक होता है यह सच है. लेकिन शरीर पानी की जरूरत को कई अन्य स्रोतों से भी पूरा करता है. जैसे कि फल, सब्जी, वातावरण, चाय अथवा कॉफी इत्यादि.

तो शरीर को नमी प्रदान करने के लिए पानी पीना ही एकमात्र विकल्प नहीं होता है. इसके अलावा पानी की जरूरत मौसम के हिसाब से बदलती भी है. बरसाती माहौल में आप कम पानी पीते हैं, क्योंकि वातावरण मे मौजूद नमी बाकी की जरूरत को पूरा कर देती है.

तो आपको पानी कब पीना चाहिए? जाहिर है, जब प्यास लगी हो. इसके अलावा अपने मूत्र के रंग को भी ध्यान मे रख सकते हैं. सामान्य स्थिति मे यह सफेद या हल्का पीला होना चाहिए. गहरा पीला हो रहा है तो इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आप कम पानी पी रहे हों.




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: