|
घर से बाहर खेलने से आँखो की रोशनी बढती है |
|
स्वास्थ्य
|
|
बुधवार , , 06 अगस्त |
ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों का दावा है कि यदि आप अपने बच्चों की आँखो की सही देखभाल चाहते हैं तो उन्हे घर से बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित कीजिए. इन वैज्ञानिको का मानना है कि घर से बाहर किसी मैदान अथवा पार्क मे खेलने से आँखो की बिमारियाँ होने का डर कम हो जाता है.
सिडनी विश्वविद्यालय की कैथरीन रोस का कहना है कि,’उन्होनें विश्व में और विशेषकर ऑस्ट्रेलियन भूभाग पर लगातार बढ रहे अँधेपन की शिकायत का अभ्यास किया है. उनके अभ्यास से इस बात की पुष्टि हुई कि अँधेपन की शिकायत के शिकार अधिकतर वे लोग थे जो अपना ज्यादातर समय घर मे ही बिताते थे.
जिन लोगों ने अपना बचपन बाहर खेलते हुए बिताया था, उनकी आँखे अपेक्षाकृत अधिक अच्छी थी.
|
|