|
गोड तुस्सी ग्रेट हो का विचित्र बचाव किया सौहेल खान ने |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
शुक्रवार , , 08 अगस्त |
निर्माता सौहेल खान अपनी फिल्म गोड तुस्सी ग्रेट हो की कहानी को लेकर सफाई देने में ही व्यस्त रहते हैं. फिल्म के प्रोमो को देखते ही पता चल जाता है कि यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म ब्रुस अलमाइटी से प्रेरित है, जिसमें एक आम रिपोर्टर भगवान से शक्ति प्राप्त कर एक दिन का भगवान बन जाता है.
जब से मीडिया मे इसकी चर्चा शुरू हुई है, सौहेल खान सफाई देते देते थक गए हैं. उनका कहना है कि बिना पुरी फिल्म देखे कोई कैसे कह सकता है कि यह फिल्म ब्रुस अलमाइटी की कॉपी है. फिल्म का बचाव करने के लिए वे विचित्र तर्क भी रख रहे हैं. उनका कहना है, आइडिया भले ही ब्रुस अलमाइटी से लिया गया हो, लेकिन हमारी फिल्म मे 5 गाने हैं. क्या आपने कभी हॉलीवुड फिल्म मे गाने देखें हैं?
वाह क्या बचाव है!
|
 Recommend this article... |