Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

मोबोफोबिया, अनजाना भयावह रोग
स्वास्थ्य
शुक्रवार , , 08 अगस्त
तरकश ब्यूरो



Image
इस रोग के होने की वजह है हम सब के जेब में मौजूद एक यंत्र, मोबाइल फोन
मोबोफोबिया रोग नया है और तेजी से फैल रहा है. वास्तव में यह एक तरह का फोबिया है. इससे ग्रस्त व्यक्ति सदैव विचलित रहता है. और इस रोग के होने की वजह है हम सब के जेब में मौजूद एक यंत्र, मोबाइल फोन.

लोग मोबाइल फोन के उपर इस हद तक निर्भर होने लग गए हैं कि उसके खो जाने अथवा बैटरी खत्म हो जाने से भी विचलित हो जाते हैं. कई बडे शहरों मे परिवार को अपने किसी ना किसी सदस्य को मनोचिकित्सकों के पास ले जाना पड रहा है.

मोबाइल फोन के खो जाने के बाद अधिकतर व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, क्योंकि खोए हुए मोबाइल के वापस मिलने की सम्भावना काफी कम होती है.

एक गृहणी ने बताया कि उनके पति रात को जाग जाग कर यह सुनिश्चित करते रहते हैं कि उनका मोबाइल चालू तो है ना.

इसके अलावा यदि मोबाइल कवरेज क्षैत्र से बाहर चला जाए तो भी कई लोगों की मानसिक हालत खराब होने लगती है और वे जल्द से जल्द कवरेज क्षेत्र मे आने का प्रयास करने लगते हैं.

मोबोफोबिया एक तेजी से बढ रहा मानसिक रोग है, जिसका तुरंत उपचार ना किए जाने पर इंसान लम्बे काल तक डिप्रेशन की स्थिति मे रह सकता है.




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: