Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

कम्प्यूटर वायरस से मुकाबला करने के लिए विकसित की गई नई तकनीक
पर्सनल कम्प्यूटिंग
शनिवार , , 09 अगस्त
तरकश ब्यूरो



Image
यह पद्धति ‘क्लाउड कम्प्यूटिंग” के द्वारा कार्य करती है तथा इंटरनेट से संचालित होती है.
परपम्परागत एंटीवायरस सॉफ्टवेर आजकल बेकार साबित हो रहे हैं क्योंकि उनके इंजिन आधुनिक वायरसों से मुकाबला करने मे नाकाम हो जाते हैं. इसके अलावा लोकल पीसी मे इंस्टाल किए जाने से खुद उनकी फाइलें वायरस से प्रभावित हो सकती हैं तथा कई अन्य बाधाएँ भी आती हैं.

लेकिन अब कम्प्यूटर वायरसों से मुकाबला करने की एक नई पद्धति विकसित कर ली गई है. यह पद्धति ‘क्लाउड कम्प्यूटिंग” के द्वारा कार्य करती है तथा इंटरनेट से संचालित होती है.

CloudAV नामक प्रोग्राम सन्देहास्पद फाइलों की जाँच कई तरह के अलग अलग एंटी वाइरस सॉफ्टवेरों के डेटाबेस से गणनाएँ करके करता है तथा किसी एक विशेष एंटीवायरस पर आधारित नहीं होता है.

यह नई पद्धति विकसित करने के लिए विशेषज्ञों ने 12 परम्परागत एंटीवायरस सॉफ्टवेरों जैसे कि Avast, AVG, BitDefender, ClamAV, CWSandbox, F-Prot, F-Secure, Kaspersky, McAfee, Norman Sandbox, Symantec और Trend Micro की 7000 से अधिक वाइरसों, स्पाईवेरों तथा ट्रोजंस आदि पर जाँच की. तथा उनके शोध नतीजों तथा गणनाओं के आधार पर प्रोग्राम तैयार किया.

परम्परागत एंटीवायरस सॉफ्टवेर का प्रयोग करने से कई तरह की समस्याएँ आती है, जैसे कि एक पीसी पर अमूमन एक ही एंटीवायरस सॉफ्टवेर लगाया जा सकता है. तथा उसे लगातार अपडेट करवाते रहना पडता है. इसके अलावा इस तरह के एंटीवायरस अमूमन तभी सक्रिय होते हैं जब प्रयोक्ता किसी वायरस ग्रस्त फाइल को खोलता है. ये सोफ्टवेर सिस्टम को धीमा भी बना देते हैं.

CloudAV इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिला देता है. किसी भी फाइल की जाँच यह प्रोग्राम एक नहीं बल्कि 12 अलग अलग एंटीवायरस सॉफ्टवेरों से करता है. तथा अपना सम्पूर्ण कार्य ऑनलाइन करता है और इसे लोकल पीसी पर इंस्टाल करने की जरूरत नहीं रहती है.
 




टिप्पणियाँ (1)add
CloudAV
द्वारा प्रेषित Hakeem , अक्टूबर 16, 2008
yeh baath kuch hajam nahi huwi. aur CloudAV faltu hai nahi chalega bye bye haa haa haaa haaaaaa smilies/cheesy.gif smilies/cheesy.gifHakeem
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: