Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

चीन का कमाल, भारत की गफलत, ऑलम्पिक की शुरूआत
खेल जगत
शनिवार , , 09 अगस्त
तरकश ब्यूरो



Image
पुरे समारोह के दौरान 30000 दर्शनीय फायरवर्क्स छोडे गए
08-08-08 तारीख और रात 8 बज कर 8 मिनट का समय चीनवासी शायद हमेशा याद रखेंगे. इस दिन चीन ने ऑलम्पिक के उद्घाटन समारोह का ऐसा प्रदर्शन किया, जैसा पहले कभी देखा नहीं गया.

उद्घाटन समारोह में 80 देशों के राजनेता आए. दूनिया भर 2.3 बिलियन लोगों ने समारोह को देखा समारोह स्थल द बर्ड्स नेस्ट को 45000 टन स्टील से बनाया गया है. समारोह के दौरान दिखाए गए करतबों के लिए 14000 स्वयंसेवकों ने 13 महीनों तक ट्रेनिंग ली थी और पुरे समारोह के दौरान 30000 दर्शनीय फायरवर्क्स छोडे गए.

चीन ने उद्घाटन समारोह का शानदार प्रदर्शन कर दूनिया भर में अपनी छाप छोड दी है. वहाँ के खेल गाँव मे खिलाडियों के लिए सारी सुविधाएँ मौजूद हैं. खेल गाँव के अंदर ही मॉल, कॉफी शोप यहाँ तक की घूमने के लिए हिल स्टेशन भी बनाया गया है.

आज से ऑलम्पिक में प्रतियोगिताएँ शुरू होंगी.

भारत ने दिखाई गफलत:
हमेशा की तरह भारत ने ऑलम्पिक के दौरान गफलत दिखाई. भारत के लिए शर्मनाक स्थिति उस समय भी पैदा हुई थी जब चीन ने प्रधानमंत्री को निमंत्रित नहीं किया था.

उद्घाटन समारोह के दौरान हुई मार्च पास्ट में जहाँ भारतीय पुरूष खिलाडी एक जैसी शेरवानी में दिखे, वहीं महिला खिलाडी रंग बिरंगी पोशाकों मे दिखी. किसी ने ट्रेक सूट पहनी थी तो किसी ने हरी साडी तो किसी ने नीली. जाहिर है भारतीय ऑलम्पिक संघ अंत तक कुछ तय नही कर पाया था. ऐसे गफलत तो बरूंडी जैसे देश ने भी नहीं की.

 




टिप्पणियाँ (1)add
चीन का कमाल, भारत की गफलत, ऑलम्पिक की शुरूआत
द्वारा प्रेषित Amit Gupta (Lucknow) , अगस्त 09, 2008
jab olympic khatam ho jayenge tab hosh aayega
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: