|
अभिनव बिन्द्रा ने रखी लाज, बाकी ने किया निराश |
|
खेल जगत
|
|
सोमवार , , 11 अगस्त |
बीजींग ऑलम्पिक के चौथे दिन 25 वर्षीय शूटर अभिनव बिन्द्रा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर देश का गौरव बढाया है.
भारत के ऑलम्पिक दल में सबसे अधिक संख्या शूटरों की थी. भारत को सबसे अधिक पदक की उम्मीदें भी इन्ही से थी. लेकिन शूटरों ने ही भारत को सबसे अधिक निराश भी किया. भारत के शूटर लगभग हर प्रतियोगिता के प्रथम चरण से ही बाहर हो गए हैं.
एकमात्र अपवाद के रूप में अभिनव बिन्द्रा को छोडकर बाकी के शूटर जैसे कि अंजलि भागवत, मानशेर सिंह, मनशेर राणा आदि अपनी अपनी प्रतियोगिताओं से बाहर हो गए हैं.
भारत को अभी भी राज्यवर्धन सिंह राठोड से पदक की उम्मीद है.
|
|