|
भारत बनाएगा सबसे बडा सोलर टेलिस्कोप |
|
विज्ञान
|
|
मंगलवार , , 12 अगस्त |
अगर सबकुछ सही रहा तो सन 2013 तक भारत के पास दूनिया का सबसे बडा सोलर टेलिस्कोप होगा. 350 करोड के इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इस रिपोर्ट को अगले साल विज्ञान और तकनीक मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.
मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में तीन साल लगेंगे. इस सोलर टेलिस्कोप की मदद से सूरज के माइक्रोस्कोपिक ढांचे का अध्ययन किया जाएगा. इस सोलर टेलिस्कोप को बनाने के लिए इसरो के अलावा आर्यभाट्टा रिसर्च इंस्टिट्यूट, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, और इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर का सहयोग प्राप्त हो रहा है.
इस टेलिस्कोप को लगाने के लिए फिलहाल तीन जगहें निश्चित की गई हैं, ये हैं लद्दाख में हानले और लेह और उत्तराखंड में देवस्थल.
इस समय दूनिया का सबसे बडा टेलिस्कोप अमरीका के एरिजोना मे लगा मेक्मेथ पीयर्स सोलर टेलिस्कोप है जिसका व्यास 1.6 मीटर है.
|
|