|
| लीन मियोक और यांग पेयी |
ऑलम्पिक के उद्घाटन समारोह में चीन ने ऐसा भव्य प्रदर्शन किया कि दूनिया भर के अरबों लोग देखते रह गए. ऐसा उद्घाटन समारोह पहले कभी देखा नहीं गया था.
लेकिन अब इस उद्घाटन समारोह से जुडी कुछ दुखद और असली बातें सामने आने लगी है. चीन के अधिकारियों ने स्विकार किया है कि उद्घाटन समारोह के दौरान टीवी पर दिखाए गए फायरवर्क्स के फुटेज जाली थे और कम्प्यूटर एनिमेशन के द्वारा बनाए गए थे.
यही नहीं समारोह के दौरान स्टेडियम की खाली सीटों को चीयरलीडर्स द्वारा भरा गया था.
लेकिन सबसे दुखद घटना 10 साल की गायिका यांग पेयी के साथ हुआ दुर्रव्यवहार है. उद्घाटन समारोह के दौरान 9 साल की प्यारी सी बच्ची लीन मियोक को गाते देख सभी मंत्र मुग्ध हो गए थे. लेकिन अब पता चला है कि वह गान लीन मियोक ने गाया ही नहीं था. वास्तव में लीन गाने का अभिनय कर रही थी और पार्श्व स्वर यांग पेयी का था, जिन्हे स्टेडियम मे गाने का मौका सिर्फ इसलिए नहीं मिला क्योंकि वामपंथी पोलितब्यूरो के कुछ सदस्यों के मुताबिक वे सुंदर नही हैं.
पहले यांग पेयी ही स्टेडियम मे खडी होकर गाने वाली थी, लेकिन आखिरी क्षणों मे उन्हे हटाकर लीन मियोक को मौका दिया गया. लीन के अलावा अन्य कई लडकियों को भी गाने का प्रशिक्षण दिया गया था. ताकि आखिरी समय मे उनमें से किसी भी लडकी को खडा किया जा सके.
बेहतर से बेहतर फुटेज दिखाने के चक्कर में चीनी अधिकारियों ने एक बाल गायिका का एक तरह से शोषण किया.