|
लम्बी उम्र पाने के लिए दौड लगाइए |
|
स्वास्थ्य
|
|
गुरुवार , , 14 अगस्त |
रोज सुबह चहलकदमी करने और दौड लगाने से आपकी उम्र बढ सकती है. अमरीकी वैज्ञानिकों का दावा है कि रोजाना दौड लगाने से इंसान की उम्र बढ सकती है.
अमरीका की स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन के वैज्ञानिकों का दावा है कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के जो लोग नियमित दौड लगाते हैं वे लम्बे काल तक सक्रिय रह सकते हैं और उनकी उम्र सामान्य से अधिक हो जाती है. इन लोगों मे जीवित रहने की सम्भावना 50% तक बढ जाती है.
चिकित्सकों के एक दल ने 538 लोगों के दो समूहों पर परीक्षण कर यह नतीजा निकाला. इसमें एक दल के लोग अपनी युवावस्था से दौड लगाते आए थे और दूसरे दल के लोग किसी भी प्रकार की कसरत नहीं करते थे. चिकित्सकों के हिसाब से पहले दल के लोग दूसरे दल के लोगों की अपेक्षा काफी अधिक सक्रिय और स्वस्थ थे.
तो आप कब से दौडना शुरू कर रहे हैं?
|
|