|
महात्मा गांधी पर धारावाहिक बनाएँगे यूटीवी और स्मृति इरानी |
|
टेलीविज़न
|
|
शुक्रवार , , 15 अगस्त |
यूटीवी और स्मृति इरानी ने एक अनुबंध किया है, जिसके अनुसार वे दोनों मिलकर एक टेली सीरिज बनाएँगे जो महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित होगी.
इससे पहले महात्मा गांधी पर कई फिल्मे बन चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार है कि कोई टीवी सिरियल बनने जा रहा है.
यूटीवी यह धारावाहिक हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी मे भी बनाएगा और कम्पनी ने अमरीका और यूके की कई ब्रोडकास्टिंग कम्पनियों से इस धारावाहिक के बारे में बात की है.
भारत में एक हिन्दी चैनल पर इस धारावाहिक का प्रसारण होगा. इस धारावाहिक में गांधीजी के पारिवारिक जीवन को दिखाया जाएगा.
|
 Recommend this article... |