|
ट्राई ने इंटरनेट टेलिफोनी का प्रस्ताव रखा |
|
मिडिया खबर
|
|
मंगलवार , , 19 अगस्त |
भारत में टेलिकॉम क्षेत्र के दिशा निर्देशों का कार्यभार सम्भालने वाली टेलिकोम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ने देश में इंटरनेट टेलिकॉम के लिए प्रस्ताव रखा है. अगर यह प्रस्ताव स्विकार हो जाता है तो इंटरनेट के माध्यम से किसी भी लेंडलाइन अथवा मोबाइल फोन पर कॉल किए जा सकेंगे.
इससे हाल के एस.टी.डी. दरों मे 50% से भी अधिक की कमी हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. अभी इंटरनेट के माध्यम से एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर पर ही कॉल किया जा सकता है.
भारत उन गिने चुने देशों मे शामिल है, जहाँ इंटरनेट से स्थानीय मोबाइल और लेंडलाइनों पर कॉल करने पर प्रतिबंध है.
हालाँकि ट्राई के इस प्रस्ताव का टेलिकोम कम्पनियों द्वारा विरोध किया जा सकता है, क्योंकि इससे उनके व्यापार पर असर पड सकता है. देश में एस.टी.डी. दरें वैसे ही काफी कम है और इन कम्पनियों का अनुमान है कि इसमे अब और अधिक कमी सम्भव नही है.
|
|