|
कम्प्यूटर खेलों को रोमांचक बनाता मोशन सेंसिंग कंट्रोलर |
|
तकनीक
|
|
मंगलवार , , 19 अगस्त |
कम्प्यूटर खेलों, विशेषकर इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाले फ्लेश मे बने द्विआयामी खेलों को खेलने के लिए कीबॉर्ड और माउस का प्रयोग किया जाता है. इसलिए इन खेलों को खेलते समय माध्यम को नियंत्रित करने मे उतना आनंद प्राप्त नहीं हो पाता जितना xBox अथवा नाइटेंडो के गेम्स खेलते समय मिलता है, क्योंकि वे खेल जॉय स्टिक द्वारा भी खेले जा सकते हैं.
अब प्लेहट नामक कम्पनी स्टिक्स 200 नामक एक रिमोट बनाया है, जिसकी सहायता से किसी भी ऑनलाइन खेल को इस विशेष कंट्रोलर की सहायता से भी खेला जा सकता है और माउस और कीबॉर्ड से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है.
इस कम्पनी के पोर्टल GoLive2 पर कुछ विशेष खेल भी उपलब्ध हैं जिन्हे इस रिमोट की सहायता से खेला जा सकता है. लेकिन इसके अलावा किसी भी अन्य ऑनलाइन खेल को भी इस रिमोट के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है.
इस रिमोट के दो संस्करण हैं एक, द्विआयामी और अधिक विकसित रिमोट त्रिआयामी खेलों के लिए. द्विआयामी खेलों के रिमोट की कीमत 2200 रूपए और त्रिआयामी खेलों के रिमोट की कीमत 2600 रूपए है.
|
|