|
जुकाम से छुटकारा दिलाएगी विशेष गोली |
|
स्वास्थ्य
|
|
मंगलवार , , 19 अगस्त |
जुकाम एक ऐसा रोग है जिसका वस्तुत: कोई इलाज नहीं है. जुकाम लगने के पीछे इतने सारे वाइरस जिम्मेदार हो सकते हैं कि इस रोग का कोई टिका भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है.
लेकिन अब वैज्ञानिकों ने सामान्य जुकाम से बचाव के लिए एक विशेष गोली का आविष्कार किया है. BTA798 नामक यह गोली वयस्कों को लगने वाले लगभग सभी प्रकार के जुकामों तथा बच्चों को लगने वाले सभी प्रकार के जुकामों का निवारण कर सकती है.
इस दवाई को ह्युमन राइनो वाइरस के रोकथाम के लिए बेहद उपयोगी माना गया है. लेबोरेटरी मे परीक्षणो के दौरान इस दवाई के नतीजे उत्साहजनक प्राप्त हुए हैं. इस दवाई के द्वारा सर्दी के वाइरसों का कुछ ही घंटों मे सफाया किया जा सका है. अब इस दवाई का परीक्षण इंसानों पर किया जा रहा है. यदि इन परीक्षणॉं मे सफलता मिलती है तो यह दवाई अगले पाँच सालों मे बाजार मे उपलब्ध हो जाएगी.
भविष्य में जुकाम का टिका भी उपलब्ध हो सकता है.
|
|