|
संगीत प्रेमियों के लिए स्मार्ट कम्पोजर |
|
श्रेष्ठ डिजायन
|
|
बुधवार , , 20 अगस्त |
क्या आप एक शौखिया या पेशेवर संगीतज्ञ हैं? अथवा क्या आप नहाते समय अपनी खुद की धूनें गुनगुनाते हैं और फिर सोचते हैं कि काश इसे संग्रह कर रख सकते?
अब यह सम्भव है. डिजाइनर ओयुंग जी, हे बिनबिन, जेंग ली और ली बो ने मिलकर एक स्मार्ट कम्पोजर बनाया है. इस एक सामान्य नोटबुक और पेन जैसा दिखता है लेकिन इसका काम कमाल का है.
इसका पेन एक माइक भी है. आपको बस इतना करना है कि धुन गुनगुनाते समय माइक में रिकार्ड कर लेनी है. उसके बाद माइक को इस कम्पोजर पर दिए विशेष हेंडलर पर रखिए और आपके देखते देखते आपकी धून के संगीत नोट्स पेड पर उभर आएँगे. बस उन्हे स्टोर कर लीजिए.
पेशेवर लोग इस पेड पर इसी माइक/पेन की सहायता से धूनों के संगीत नोट्स लिख भी सकते हैं. कमाल का कम्पोजर है ना!
|
 Recommend this article... |