|
चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए पीजिए नारियल का पानी |
|
स्वास्थ्य
|
|
बुधवार , , 20 अगस्त |
दो भारतीय मूल के मलेशियन चिकित्सकों ने भयावह चिकनगुनिया रोग के लिए इलाज ढूँढ लिया है, और यह इलाज है नारियल का पानी का पीना.
हालाँकि नारियल के पानी को पीने से यह रोग पूरी तरह से मिटता नहीं है, लेकिन इस पानी को पीने से रोगी जल्दी ठीक होता है.
चिकित्सकों दिलीप कुमार और जगदेव सिंह का मानना है कि नारियल का पानी ना केवल चिकनगुनिया बल्कि अन्य कई रोगों जैसे कि कोलेरा, टाइफाइड और दस्त की रोकथाम के लिए भी उपयोगी है.
भारतीय उपचार पद्धतियों मे नारियल के तेल एवं पानी को पहले से ही काफी मान्यता दी जाती है.
चिकनगुनिया का वाइरस यकृत मे पनपता है. नारियल का पानी यकृत को डिक्टोसिफाइड करता है और इस तरह से चिकनगुनिया का वाइरस पनपने नहीं पाता है.
इन दोनों चिकित्सकों का कहना है कि यदि सम्भव हो तो हमें नारियल का पानी रोज पीना चाहिए.
|
|