Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

पहली बार एक ऑलम्पिक में दो पदक, सुशील कुमार की बदौलत
खेल जगत
बुधवार , , 20 अगस्त
तरकश ब्यूरो



Image

भारत के सुशील कुमार ने बीजिंग ओलम्पिक खेलों की फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है. सुशील ने 66 किलोग्राम वर्ग में कज़ाखस्तान के लियोनिद स्पिरिदोनोव को चित करके कांस्य पदक जीता।

भारत के पदकों की संख्या एक स्वर्ण और एक कांस्य समेत दो हो गई है.

भारत ने अपने ओलंपिक इतिहास में पहली बार दो पदक हासिल किए हैं.  इस ओलंपिक में ही अभिनव बिन्द्रा ने निशानेबाजी का स्वर्ण पदक जीता है।

सुशील से पहले के.डी. जाधव ने 56 साल पहले हुए हेलसिंकी ओलम्पिक में भारत को कुश्ती में कांस्य पदक के रूप में एकमात्र पदक दिलाया था.

आज सुबह ही यूक्रेन के आंद्री स्तादनिक के हाथों प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हारे सुशील ने तीसरे राउंड में कजाखस्तानी पहलवान को हरा दिया.

 




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: