|
चीयरलीडिंग, एक खतरनाक खेल |
|
स्वास्थ्य
|
|
गुरुवार , , 21 अगस्त |
ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट के दौरान दर्शकों का ध्यान मैदान के किनारे खडी चीयरलीडर्स पर भी होता है जो हर चौके अथवा छक्के के बाद नृत्य करती हैं. इसप्रकार वे दर्शकों का मनोरंजन तो करती हैं लेकिन यह उनकी सेहत के लिए खतरनाक होता है.
अमरीका के राष्ट्रीय केटास्ट्रोफिक स्पोर्ट्स इंजुरी रिसर्च सेंटर के अनुसार अमरीका में चीयरलीडर्स के साथ होने वाली दुर्घटनाओं की दर तेजी से बढ रही है.
हाईस्कूल की 65% चीयरलीडर्स केटास्ट्रोफिक चोट से ग्रस्त होती हैं. यह दर 25 वर्ष पहले की दर से काफी अधिक है.
डॉ. फेड्रिक म्यूलर के अनुसार, ऐसा इसलिए है क्योंकि आधुनिक समय में चीयरलीडर्स अपने नृत्य प्रदर्शन के दौरान अधिक से अधिक जिम्नास्टिक जैसे नृत्य दिखाना पसंद करती हैं, जिससे चोट लगने का खतरा कई गुना बढ जाता है.
अमरीका में चीयरलीडर्स को चोट लगने के मामले बढते जा रहे हैं. 1990 में 10,900 चीयरलीडर्स घायल हुई थीं लेकिन 2002 आते आते यह दर बढकर 22,900 हो गई.
इस तरह से देखा जाए तो चीयरलीडर्स का पेशा कतई सुरक्षित नहीं माना जा सकता.
|
|