|
दर्शिल सफारी की अगली फिल्म चिल्ड्रन ऑफ हेवेन पर आधारित |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
शुक्रवार , , 22 अगस्त |
सुप्रसिद्ध बाल कलाकार दर्शिल सफारी ने तारे जमीन पर के बाद अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है. वे ऑस्कर मे नामांकित हो चुकी फिल्म चिल्ड्रन ऑफ हेवेन की रिमेक मे काम करेंगे. परसेप्ट पिक्चर कम्पनी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे.
चिल्ड्रन ऑफ हेवेन माजिद मजिदी की फिल्म है. यह फिल्म दो बच्चों अली और उसकी बहन जोहरा की कहानी है. दर्शिल अली का पात्र निभाएँगे. जोहरा के पात्र के लिए तलाश जारी है. फिल्म की शूटिंग 12 सितम्बर से शुरू होगी.
|
 Recommend this article... |