|
लाल अंगूर खाने से दिल की बिमारियाँ कम होती हैं |
|
स्वास्थ्य
|
|
शुक्रवार , , 22 अगस्त |
स्पेनिश वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि लाल अंगूर खाने से रक्तचाप कम होता है, कोलेस्ट्रोल घटता है और दिल की बिमारियाँ कम होती हैं.
मेड्रिड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अपनी जाँच मे पाया कि लाल अंगूर के छिलके और अंदर के गुदे में मौजूद फाइबर से तथा एंडिओक्सिड से दिल की बिमारियाँ कम हो सकती है.
वैज्ञानिकों ने कुछ स्वयंसेवकों के उपर इसका शोध का परीक्षण किया. इस परीक्षण से पता चला कि इन स्वयंसेवकों के शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रोल 14% तक कम हो गया.
इन वैज्ञानिकों का कहना है कि हमें दिन में कम से कम 30 ग्राम लाल अंगूर खाना चाहिए. यह स्वास्थ्य वर्धक है और दिल की बिमारियों को होने से रोकता है.
|
|