Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

फूँक: फिल्म समीक्षा
समीक्षा
शुक्रवार , , 22 अगस्त
Image

 

 

 

0star.png


रामगोपाल वर्मा की नई फिल्म फूँक उन गिनी चुनी फिल्मों मे से एक हैं, जिनके रीलिज होने से पहले काफी उत्तेजना खडी की गई. लेकिन फूँक देखने के बाद लगता है कि वह उत्तेजना गलत नहीं थी. 

फूँक रामू की पिछली फिल्म भूत जितनी खौफनाक तो नहीं लगती लेकिन यह फिल्म डराती जरूर है. आपको जादू टोने मे भरोसा हो या ना हो, यह फिल्म आपको सोचने पर मजबूर जरूर कर देती है. यह फिल्म रामू की बेहतरीन फिल्मों मे से एक मानी जा सकती है. 


कहानी

राजीव (सुदिप) एक निर्माण इंजीनियर है जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है. उसे काले जादू, टोने टोटके आदि से बहुत नफरत है. उसे बुरी आत्माओं पर भरोसा नहीं है. लेकिन एक दिन उसका भरोसा तब टूट जाता है जब उसके घर में एक प्रेतात्मा दाखिल हो जाती है.


क्यों देखें:

यदि इस फिल्म को मनोरंजन के माध्यम की तरह देखा जाए तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी. फिल्म का छायांकन लाजवाब है और पठकथा भी अच्छी है. लाइटिंग और पार्श्वसंगीत बेहतरीन है. और उतना ही अच्छा है अभिनेताओं का अभिनय.

छोटी बच्ची अहसास चन्ना तथा अन्य कलाकारों सुदिप, अमृता खानविलकर, अश्विनी काल्सेकर, लिलिट दूबे, गणेश यादव, जाकिर हुसैन आदि सभी ने उम्दा अभिनय किया है.

रामू काफी फिल्मों के बाद खिले हैं. और फिर इस तरह की फिल्मे उन्हे रास भी आती है.  


क्यों ना देखें:

यह फिल्म एक डार्क फिल्म कही जा सकती है, जो टोने टोटकों पर आधारित है. इसलिए इसे अपने विवेक से ही देखें. 


अंत में:

जैसा कि मैने पहले कहा मनोरंजन की दृष्टि से देखें तो यह फिल्म कतई निराश नहीं करती. एक बार जरूर देखी जा सकती है.

 
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: