|
रिलायंस एडीएजी के टीवी चैनल नवम्बर से |
|
टेलीविज़न
|
|
सोमवार , , 25 अगस्त |
अनिल अम्बानी संचालित रिलायंस एडीएजी की कम्पनी बीग इंटरटेनमेंट के टीवी चैनल इस साल नवम्बर से देखे जा सकेंगे.
अनिल अम्बानी की कम्पनी के पास 20 चैनलों के प्रसारण के अधिकार हैं. यह कम्पनी सबसे पहले हिन्दी सिनेमा चैनल और एक हिन्दी संगीत चैनल ला रही है. उसके बाद अगले वर्ष की तिमाही से अन्य चैनल लाने की योजना है.
कम्पनी के अधिकारियों का दावा है कि अगले साल से कम्पनी हर माह एक चैनल लॉंच करेगी. लेकिन इनमे से कोई भी चैनल हिन्दी मनोरंजन चैनल नहीं होगा. कम्पनी के अनुसार इस समय हिन्दी मनोरंजन चैनलों की भीड लगी है और वे इस भीड मे शामिल नहीं होंगे.
रिलायंस एडीएजी हिन्दी के अलावा प्रादेशिक भाषाओं के चैनल भी लाएगा.
|
 Recommend this article... |