|
चेहरे का प्रत्यारोपण जल्द ही होगी एक सामान्य प्रक्रिया |
|
विज्ञान
|
|
सोमवार , , 25 अगस्त |
जॉन ट्रिवोल्टा की फिल्म “फेस ऑफ’ मे दिखाई गई बातें शायद अतिशयोक्ति लग सकती हैं, लेकिन भविष्य मे चेहरों का प्रत्योरोपण ना केवल सम्भव होगा बल्कि यह उतना ही सामान्य माना जाएगा जितना आज किडनी या यकृत का प्रत्यारोपण माना जाता है.
इस समय दूनिया में चेहरे का प्रत्यारोपण करने के लगभग 3 प्रयास हुए हैं. हालाँकि ये प्रयास चेहरे के कुछ भागों को ही प्रत्यारोपित करने के थे, लेकिन इनमे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है.
शल्य चिकित्सा करने वाले डॉक्टरों का दावा है कि उनका तरीका कामयाब रहा है, लेकिन अभी और शोध और काम करने की जरूरत है, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब पूरे चेहरे का प्रत्यारोपण सम्भव हो जाएगा.
हेनरी कोंवेंट हॉस्पिटल के डॉ. लॉरेंट लेंटेरी ने एक व्यक्ति के उपर चेहरे का प्रत्यारोपण का प्रयोग किया था. उस व्यक्ति का चेहरा एक ट्यूमर की वजह से खराब हो गया था. डॉ. लेंटेरी और उनकी टीम ने एक मृत व्यक्ति के चेहरे से नाक और मूँह लेकर अपने मरीज के चेहरे पर लगा दिए.
6 महीने बाद मरीज आराम से सांस लेने लग गया और खाना भी खाने लग गया. अब प्लास्टिक सर्जन चेहरे के प्रत्यारोपण के प्रति अधिक आशावान हो गए हैं. हालाँकि वे अभी भी मानते हैं, के चेहरे के हिस्सों को प्रत्यारोपित करना आसान नहीं है और शरीर हर हिस्से को स्विकार भी नहीं करता है, लेकिन भविष्य के लिए उम्मीद की किरण तो दिखाई दी है.
|
|