|
विक्टर बैनर्जी ने सिनेमा को सलाम कहा |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
मंगलवार , , 26 अगस्त |
प्रसिद्ध चरित्र कलाकार विक्टर बैनर्जी ने सिनेमा जगत को सलाम कह दिया है. विक्टर अब कोई और फिल्म नही करना चाहते हैं. विक्टर का कहना है कि उनकी उम्र अब उस पडाव पर है जहाँ वे अधिक परिश्रम नही कर सकते हैं, लेकिन वे परिवार चलाने के लिए काम करते रहना चाहते हैं. इसलिए विक्टर ने एक टीवी धारावाहिक साइन किया है. बंधन नामक यह धारावाहिक एक हिन्दी चैनल पर अगस्त के अंत से प्रसारित होगा. विक्टर के अनुसार वे इस धारावाहिक मे काम करके खुश हैं, क्योंकि वे अच्छा खासा कमा भी रहे हैं और उन्हे महीने में मात्र 10 दिन काम करना पडता है. |
 Recommend this article... |