|
सौर उर्जा से चलने वाले जहाज ने बनाया नया रिकार्ड |
|
तकनीक
|
|
मंगलवार , , 26 अगस्त |
ब्रिटेन की एक तकनीकी कम्पनी क्यूनेटिक के द्वारा निर्मित सौर उर्जा से चलने वाले हवाई जहाज जेफायर ने एक नया किर्तिमान स्थापित किया है. इस हवाई जहाज ने लगातार साढे तीन दिन तक हवा में रहकर यह किर्तिमान बनाया. जेफायर सौर उर्जा से चलने वाला जहाज है, जो जासूसी करने और संचार सेवा प्रदान करने के लिए बनाया गया है. इस यान का उपयोग युद्ध के दौरान किया जा सकता है. यह जहाज 112 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से 60000 फीट की ऊँचाई पर उड सकता है. इसमें 60 फूट के सौर पैनल लगे हैं, जिससे इसे उर्जा प्राप्त होती है. इसकी बैटरी में संग्रहित उर्जा रात में भी इसे हवा मे रख सकती है. मानवरहित यह विमान सेना के लिए बनाया गया है तथा काफी उपयोगी भी है. |
|