यदि आप अपनी झुर्रियों से परेशान हैं अथवा चेहरे पर बढ रही झुर्रियों को रोकने के लिए मँहगे क्रीम खरीदने की तैयारियाँ कर रहे हैं तो थोडा इंतजार करना बेहतर विकल्प हो सकता है.
संशोधकों ने एक ऐसा तकिया बनाया है जो झुर्रियों को मिटा सकता है. यह तकिया कोपर ऑक्सिड से बना है, और परीक्षणों से पता चला है कि जिन्होने इस तकिए का इस्तेमाल चार सप्ताह तक किया उनकी झुर्रियाँ कम हो गई.
क्यूप्रोन कम्पनी, जिन्होने इस तकिए का आविष्कार किया है, के मालिक जैफ्री गैबी का कहना है कि, किसी शल्य चिकित्सक ने एक बार कहा था कि कोलेजन का इस्तेमाल करने से घाव जल्दी भरते हैं. हमने सोचा कि क्यों ना इसका प्रयोग झुर्रियों को मिटाने मे किया जाए. तो हमने कॉपर से बुना हुआ तकिया बनाया और हमारी जाँच से पता चला कि इस तकिए का प्रयोग करने से झुर्रियाँ वाकई मे कम हो जाती हैं.”
विशेषज्ञों का अनुमान है कि चमडी से निकलने वाली नमी तकिए मे से कॉपर के अणुओं को सोखती है और उससे चमडी के नीचे कोलेजन की मात्रा बढती है जिससे चेहरा मुलायम हो जाता है, और झुर्रियाँ कम पडती हैं.
हालाँकि इस तकिए के व्यवसायिक उत्पादन के बारे मे जानकारी उपलब्ध नही है.