|
पीवीआर पिक्चर ने राजकुमार संतोषी के खिलाफ केस किया |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
गुरुवार , , 28 अगस्त |
पीवीआर पिक्चर्स ने राजकुमार संतोषी के खिलाफ कोंट्राक्ट तोडने का केस किया है. राजकुमार संतोषी ने पीवीआर के साथ एक कोंट्राक्ट किया था जिसके तहत उन्हे इस बैनर के लिए दो फिल्में बनानी थी. इसमे से एक फिल्म बैकस्ट्रीट बॉयज और एक सम्राट अशोक थी. कॉंट्राक्ट के नियमों के अनुसार राजकुमार संतोषी जब तक ये फिल्मे खत्म नहीं कर लेते तब तक दूसरी फिल्में नही कर सकते थे. लेकिन राजकुमार ने इस बीच टिप्स की एक फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी पर काम शुरू कर दिया. पीवीआर के अनुसार इस फिल्म की कहानी बैकस्ट्रीट बॉयज की कहानी से मिलती है. |
 Recommend this article... |