|
क्रेडिट कार्ड से खरीददारी मे नैत्रहीनों को मदद करती है यह मशीन |
|
श्रेष्ठ डिजायन
|
|
शनिवार , , 30 अगस्त |
सोचिए यदि कोई नैत्रहीन किसी बडी दूकान या मॉल मे शोपिंग करने जाए और उसके पास पैसे ना हों तो वह क्या करे? जाहिर है वह अपने क्रेडिट कार्ड से खरीददारी कर सकता है. लेकिन उसमे अडचन यह है कि उसे दूकानदार पर पूरा भरोसा रखना होगा कि वह कितने पैसे जोड रहा है.
कार्ड स्वेप करते समय नियंत्रण उसके हाथ मे नहीं होता है, और ना ही वह देख सकता है कि दूकानदार कितनी दर लगा रहा है.
लेकिन अब इसका उपाय है. Kyle Lechtenberg नामक एक डिजायनर ने एक यंत्र विकसित किया है जिसका नाम है द विजूअल असिसटेंट कार्ड. इस यंत्र के उपर ब्रेल लिपि में आँकडे लिखे हुए हैं. प्रयोक्ता अपना कार्ड इस मशीन मे डालने के बाद रकम खुद दाखिल कर सकता है.
नैत्रहीनों के लिए यह उपयोगी है, लेकिन कितने दूकानदार इस मशीन को अपनाएँगे?
|
|