|
कम्प्यूटर वायरस की पहुँच अंतरिक्ष तक हुई |
|
विश्व दर्पण
|
|
शनिवार , , 30 अगस्त |
अमरीका की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था नासा ने स्विकार किया है कि उनके कम्प्यूटर विशेषज्ञों 25 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के कुछ कम्प्यूटरों मे वाइरस पाया था.
यह वायरस एक वॉर्म था जो अंतरीक्षयात्रियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लेपटोप मे मौजूद था. यह वॉर्म कीबॉर्ड की स्ट्रोक्स की गणना करता था. इसके पासवर्ड और कई महत्वपूर्ण आँकडें हैकर्स तक पहुँच सकते थे.
बाद में विशेषज्ञों ने इस वॉर्म को क्वारंटाइन (निष्क्रिय) कर दिया. नासा का कहना है कि यह वायरस किसी मैमरी कार्ड से आया हो सकता है. नासा ने यह भी स्पष्ट किया कि जो सिस्टम इंफेक्टेड हैं वे किसी नेटवर्क से जुडे नहीं हैं और स्पेश सेंटर की संचार प्रणाली को कोई खतरा नहीं है.
अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन 350 किलोमीटर दूर ध्रुवीय कक्षा मे स्थापित है.
|
|