Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

सीढ़ियां चढिए, स्वस्थ रहिए
स्वास्थ्य
बुधवार , , 03 सितम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

एक अभ्यास से पता चला है कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक बार सीढ़ियां चढने से स्वास्थ्य तो सुधरता ही है, जीवन के कुछ पल बढ भी जाते हैं.

रोजमर्रा के कामकाज के दौरान, अपने फ़्लैट से बाहर निकलकर सडक पर जाते समय और ऑफिस मे आने के बाद एलीवेटर (लिफ्ट) का प्रयोग करने के बजाय यदि सीढियों का प्रयोग किया जाए तो रक्तचाप घट सकता है, मोटापा कम हो सकता है और कोलेस्ट्रोल की मात्रा भी घट सकती है.

जीनीवा विश्वविद्यालय के संशोधकों ने अपने प्रयोग के दौरान 77 कॉलेज छात्रों का 12 सप्ताह तक परीक्षण किया. इस दौरान इन छात्रों ने एलीवेटर का इस्तेमाल बंद कर दिया और मात्र सीढियों का उपयोग किया. 12 सप्ताह के बाद इन छात्रों की सेहत का अनुपात में जाँच करने पर पता चला कि इनके पेट के आगे की चर्बी 2 इंच तक कम हो गई थी, रक्तचाप 2.3% कम हो गया था और कोलेस्ट्रोल की मात्रा 4% तक घट गई थी.

इससे सिद्ध हुआ कि सीढ़ियां चढना सेहत के लिए अत्यंत लाभ दायक है.




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: