सोनी आज अपना इलेक्ट्रोनिक बुक रीडर ई-बुक लॉंच कर रहा है. ब्रिटेन के सबसे बडे बुकसेलर वाटरस्टोन के साथ मिलकर सोनी ने यह उत्पाद बनाया है.
सोनी का ई-बुक डिजिटल किताबों को पढने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यह ई-बुक 200 एमबी मेमरी के साथ आता है.
इस ई-बुक में एक बटन दिया हुआ होता है. प्रयोक्ता जब उस बटन को दबाता है तो पन्ना पलट जाता है. इसकी डिजायन इस तरह से की गई है कि प्रयोक्ता को किताब पढने जैसा ही आनंद प्राप्त होता है.
परम्परागत कम्प्यूटर स्क्रीन के विपरित इसमें चमक की मात्रा कम है, जिससे प्रयोक्ता की आँखो को आराम मिल सके. सोनी ई-बुक के साथ 100 किताबें मुफ्त में लॉड की हुई मिलती है, इसमें प्रमुख हैं रोमियो-जूलियट, ड्राकुला, ग्रेट एक्सपेक्टेशन इत्यादि.
इसकी कीमत करीब 400 पाउंड है. कई लोगों का मानना है कि सोनी का ई-बुक परम्परागत किताबों के अंत का पर्याय बनेगा.