|
सेमसंग ने उतारा हल्का लैपटोप PC x360 |
|
नए गेजेट्स
|
|
शनिवार , , 06 सितम्बर |
एपल मैकबुक एयर और लेनोवो 300 की तर्ज पर सेमसंग ने भी एक हल्का लैपटोप PC x360 बाजार मे उतारा है. बर्लिन के उपभोक्ता मेले में इस लैपटोप का प्रदर्शन किया गया. यह लैपटोप 13.3 इंच एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है और इसका वजन मात्र 1.27 किलो है. कम्पनी का दावा है कि यह सबसे हल्का लैपटोप है.
यह लैपटोप इंटेल सेंट्रिनो 2 प्रोसेसर से लैस है. इसके साथ 1 जीबी रेम, 120 जीबी एचडीडी, इथरनेट, वाइफाइ, ब्लूटूथ, मेमरी कार्ड रीडर और वीजीए पोर्ट भी आता है. लेकिन इसमें कोई ओप्टिकल ड्राइव नहीं है.
|
 Recommend this article... |