newsite.jpg
प्लास्टिक की बोतल का पानी दिमाग के लिए खतरनाक
स्वास्थ्य
शनिवार , , 06 सितम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

कनाडा की एक रिसर्च टीम के अनुसार प्लास्टिक की बोतल में उपलब्ध पानी दिमाग के लिए खतरनाक होता है. प्लास्टिक के कंटेनर बनाने के उपयोग मे लिया जाने वाला बाइसफेनोल ए दिमाग के कार्यकलापों को प्रभावित कर सकता है और इंसान की समझने और याद रखने की शक्ति को क्षिण करता है.

कनाडा की ग्वेल्फ विश्वविद्यालय की संशोधकों ने अपनी रपट में बताया कि बीपीए का उपयोग प्लास्टिक की बोतलों, बेबीफूड की बोतलों को बनाने में किया जाता है. यह पदार्थ दिमाग के लिए हानिकारक है और इसके सेवन से आगे चलकर अल्ज़ाइमर्स जैसी बिमारी भी हो सकती है.

बीपीए नामक रसायण पेट मे जाने के बाद धमनियों द्वारा दिमाग तक पहुँचता है और संचार प्रणाली और न्यूरोंस पर विपरित असर पैदा करता है. इससे इंसान की सोचने और समझने की शक्ति बाधित होती है.

इस अभ्यास के लिए वैज्ञानिकों ने अफ्रीका के ग्रीन बंदरों पर परीक्षण किया और उन्हे बीपीए का नियमित डोज दिया. बाद में जाँच करने पर पता चला कि जिन बंदरों को बीपीए का डोज दिया गया था, उनमें सोचने की क्षमता कम हो गई थी.

वैज्ञानिकों का मत है कि इस तरह के बोतलबंद पानी का सेवन कम से कम करना चाहिए.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें