newsite.jpg
पैदल चलिए याददास्त बढाइए
स्वास्थ्य
मंगलवार , , 09 सितम्बर
तरकश ब्यूरो



Image

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक शोध के द्वारा यह साबित किया है कि प्रति सप्ताह दो से ढाई घंटे पैदल चलने से 50 की उम्र वाले व्यक्तियों की याददास्त बढती है.

इंसान की उम्र ज्यों ज्यों बढती है उसकी याददास्त कम होती जाती है. इंसान का दिमाग बढती उम्र के साथ कमजोर होता रहता है. लेकिन बडी उम्र के लोग यदि रोजाना कसरत करें और पैदल चलें तो उनकी याददास्त बढ सकती है.

मेलबॉर्न विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निकोला लोटेंसलेजर के अनुसार, उनका परीक्षण पहली कडी है जो साबित करती है कि कसरत करने से दिमाग के कोष मजबूत बनते हैं.

अपने परीक्षण के लिए प्रोफेसर निकोला ने 170 व्यक्तियों के दो समूह बनाए. इन सभी लोगों को शिकायत थी कि वे चीजों को याद नहीं रख पाते हैं. इसमे से एक समूह के लोगों को प्रति सप्ताह 150 मिनट तक चलने को कहा गया.

परीक्षण का दौर समाप्त होने के बाद पाया गया कि जो लोग नियमित व्यायाम करते थे और पैदल चलते थे, उनकी याददास्त बढ गई थी.

 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें



हमारे साथ

इस समय 15 अतिथि ऑनलाइन है