|
पूराने अखबारों को इंटरनेट पर उपलब्ध कराएगा गूगल |
|
इंटरनेट
|
|
बुधवार , , 10 सितम्बर |
गूगल ने पूराने और भूला दिए गए अखबारों के संस्करणों को इंटरनेट पर फिर से उपलब्ध कराने का बीडा उठाया है. इसकी शुरूआत अमरीका से हो रही है. गूगल पीछले 250 सालों मे छपें अखबारों को इंटरनेट पर उपलब्ध करवाना चाहता है और इसके लिए इन संस्करणॉं को स्केन कर उनकी डिजिटल इमेज बनाई जाएगी.
गूगल शुरूआत में छोटे और मझौले आकार के अखबारों के साथ गठबंधन कर रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स और द टाइम्स जैसे बडे अखबारों ने तो पहले ही अपने पूराने संस्करण अपनी वेबसाइट पर रखना शुरू कर दिया है. लेकिन गूगल की मंशा है कि छोटे अखबार जो इतना खर्चा उठाना नहीं चाहेंगे को अपने समूह मे शामिल किया जाए. स्केनिंग और इमेजों को रखने का पूरा खर्चा गूगल उठाएगा और उन वेब पन्नों पर रखे जाने वाले विज्ञापनों का एक हिस्सा अखबार मालिकों को भी दिया जाएगा.
अमरीका के कई पुराने अखबार समूहों ने गूगल की इस योजना को हाथों हाथ लिया है.
|
|