|
विजिटिंग कार्ड जमा करने का अनोखा डिजिटल तरीका |
|
श्रेष्ठ डिजायन
|
|
बुधवार , , 10 सितम्बर |
किसी भी व्यापारी के लिए अपने सहयोगी कम्पनियों और ग्राहकों के विजिटिंग कार्ड जमा कर रखना दु:स्वप्न हो सकता है. लेकिन अब एक ऐसा गेजेट विकसित किया गया है जो विजिटिंग कार्ड की डिजिटल इमेज को ना केवल स्केन कर रखता है बल्कि बेहतर तरीके से इंडेक्सिंग भी कर देता है.
बी-स्केनर नामक यह गेजेट एक स्केनिंग डिवाइज और OLED डिस्प्ले डिवाइज भी है. इसके अन्दर कार्ड को सरकाकर उसकी स्केनिंग की जा सकती है. ऐसा करने से उस कार्ड की एक छवि इस डिवाइज मे संग्रहित हो जाती है. प्रयोक्ता एक रोलर बटन को घूमाकर विभिन्न कार्ड देख सकता है. इसके अलावा वह कार्ड को सर्च भी कर सकता है.
सैकंडों की संख्या मे कार्ड सुरक्षित रखने का यह आसान और बेहतर तरीका है.
|
|