नाम: कैथेरिन जॉनसन
जन्म स्थान: व्हाइल सल्फर स्प्रिंगस, वेस्ट वर्जीनिया, अमरीका
उम्र: 90 साल
कैथरीन जॉन्सन को नासा की मानव कम्प्यूटर कहा जाता था. पिछले महीने 90 साल की हुई कैथरीन किसी समय नासा के अभियानों की मुख्य कडी हुआ करती थी.
कैथरीन शुरू से ही पढाई मे तेज थी. उन्होने 14 वर्ष की आयु मे हाई स्कूल और 18 वर्ष की आयु मे कॉलेज से स्नातक उपाधि प्राप्त की. वे शुरू से ही गणित में काफी तेज थी.
1958 में अमरीका की स्पेस नेशनल एडवाइजरी कमेटी ने नासा यानि कि नेशनल एरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के नाम से अवकाश संशोधन शुरू किया. कैथरीन इस संस्था की स्पेस टास्क फॉर्स से जुड गई. उनका काम ज्यामिति गणनाएँ करना होता था.
कैथरीन के हिसाब से उस समय अंतरिक्ष से संबंधित अधिक सामग्री उपलब्ध नहीं थी और उनकी टीम को अपनी गणनाएँ खुद करनी पडती थी और अपने पाठ्यपुस्तक खुद बनानी पडती थी.
जब नासा ने अपने पहले अंतरीक्ष यात्री एलन शेफर्ड को 1961 में अंतरिक्ष मे भेजा तो उनके यान की ट्रेजेक्ट्री (भ्रमणपथ) की गणना कैथरीन ने की थी. उनका कार्य होता था यह पता लगाना कि किसी खास समय वह यान कहाँ होगा. कैथरीन ने एक समाचार पत्र को बताया,' वे मुझसे पूछते थे कि यह पता लगाओ कि यान को उतरने के लिए कब मार्ग पकडना चाहिए, मैं कहती थी कि मुझे यह बताइए, यान को कहाँ और किस समय उतारना है. फिर मैं उल्टी गिनती करते हुए यान के उड्डयन समय तक आती थी."
बाद के वर्षों मे नासा ने पृथ्वी की भ्रमण कक्षा के बाहर यान भेजना शुरू किया और चाँद पर मिशन भेजने की तैयारी होने लगी. वह युग कम्प्यूटर युग की शुरूआत थी और बहुत सारा कार्य कम्प्यूटर के हवाले किया जाने लगा था. लेकिन फिर भी नासा को कैथरीन की क्षमता पर भरोसा था. वे उससे पूछते थे कि पता लगाओ कम्प्यूटर ने भ्रमण पथ की जो गणना की है वह सही है या नहीं!
कैथरीन ने 1953 से 1986 तक नासा के लिए काम किया. आज वे अपना समय बच्चों को ज्यामिति पढाने मे बिताती हैं.
कुछ समय पहले एक बच्चे ने उनसे पूछा,"आप अभी तक जीवित हैं. हमने आपकी फोटो हमारी पाठ्यपुस्तक में देखी है. आपको तो अब तक मृत होना चाहिए था!"
लेकिन कैथरीन अभी जीवित हैं, उन्होने हाल ही में अपना 90वां जन्मदिन मनाया है.