|
2400 जेनेटिक रोगों की रोकथाम करेगा एक साधारण पाउडर |
|
स्वास्थ्य
|
|
मंगलवार , , 16 सितम्बर |
|
| मशहूर वैज्ञानिक स्टिफन हॉकिंग्स जेनेटिक बिमारी से ग्रस्त हैं
|
वैज्ञानिकों का दावा है कि अगले दो साल में एक ऐसा पाउडर बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा जो लगभग 2400 विभिन्न प्रकार के जेनेटिक रोगों की रोकथाम करने मे सक्षम होगा. यह पाउडर खुन के जमने से होने वाले रोग हेमोफिलिया के अलावा सिस्टिक फेब्रोसिस जैसे जघन्य रोगों का भी इलाज करने मे सक्षम होगा.
अधिकतर जेनेटिक रोग जीन द्वारा शरीर के कोषों द्वारा बनाए जाने वाले प्रोटीन को रोक देने से होते हैं. PTC12 नामक यह पाउडर कोषों को इस प्रकार के म्यूटेशन के प्रति कम संवेदनशील कर देता है. इसके अलावा यह पाउडर कुछ जेनेटिक रोगों को फैलने से रोक देता है.
यह पाउडर वेनिला के स्वाद मे मिलेगा और इसे पानी में, दूध में अथवा फलों के रस मे घोल कर पिया जा सकेगा. इस खोज मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. स्टुअर्ट पेल्ज के अनुसार इस समय कई लोग इस प्रकार के जेनेटिक रोगों से ग्रस्त है जिनका कोई इलाज नहीं है. हम इस पाउडर को जल्द से जल्द बाजार मे लाना चाहते हैं जिससे इस तरह के रोगों से ग्रस्त लोगों को सही इलाज मिल सके."
यह पाउडर ना केवल रोग के लक्षणों का इलाज करता है बल्कि वह रोग होने की वजहों की भी रोकथाम करता है.
|
|