|
गूगल बनाएगा अपनी कम्प्यूटर नेवी, समुद्र मे तैरेंगे सुपर कम्प्यूटर |
|
तकनीक
|
|
बुधवार , , 17 सितम्बर |
गूगल जल्द ही अपनी “कम्प्यूटर नेवी” लाँच करने जा रहा है. इस योजना के तहत गूगल समुद्र तट से करीब 11 किमी दूर बीच समुद्र में सुपर कम्प्यूटरों का जाल बिछाएगा.
ये पानी आधारित डेटा बेस सेंटर लहरों से उर्जा प्राप्त करेंगे.
गूगल का यह कदम खर्चे बचाने की योजना के तहत लिया गया है. इस परियोजना के सफल होने से गूगल को अपने डेटा सेंटर लगाने के लिए महँगी जमीन खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी.
इंटरनेट क्रांति के बाद से इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढती जा रही है और उतनी तेजी से ही इंटरनेट पर सामग्रियॉ भरी जा रही है. इन सामग्रियों की इंडेक्सिंग करने के लिए गूगल को लगातार नए डेटा सेंटर स्थापित करने पड रहे हैं.
इस तरह के डेटा सेंटर भारी मात्रा मे बिजली की खपत करते हैं. एक अनुमान के मुताबिक 2005 मे दूनिया मे बिजली की कुल खपत का 1% हिस्सा मात्र डेटा सेंटर के सुपर कम्प्यूटरों द्वारा इस्तेमाल किया गया था.
विशेषज्ञ गूगल द्वारा बडे जहाजों मे डेटा सेंटर बनाकर समुद्र के बीच तैरते रखने की योजना को "आउट ऑफ द बॉक्स" उपाय बता रहे हैं. एक ऐसा उपाय जो किसी ने सोचा नहीं था.
|
|