|
सेंसर बॉर्ड का डर! कंगना रनौत के दृश्य धुँधले किए गए |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
शुक्रवार , , 19 सितम्बर |
मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में से कंगना रनौत के उस दृश्य को धुँधला कर दिया गया है जिसमें उनका टोप रेम्प पर चलते वक्त खुल जाता है.
यह दृश्य मशहूर कैरोल ग्रेसियस एपीसोड से लिया गया है. फिल्म मे इस दृश्य को फिल्माते समय बहुत सावधानी रखी गई थी और यूनिट के सभी सदस्यों को बाहर निकाल दिया गया था.
लेकिन अब इस दृश्य को ना केवल धुँधला कर दिया गया है बल्कि इसकी लम्बाई भी घटाकर महज 15 सेकंड कर दी गई है.
फैशन जल्द ही रिलीज होने वाली है.
|
 Recommend this article... |